ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार-झारखंड के साइबर ठगों ने केरल की महिला से ठग लिए 1.12 करोड़, लॉटरी जीतने का दिया था झांसा, गिरफ्त में चार शातिर

26-Sep-2023 06:05 PM

By First Bihar

PATNA: पूरे देश में साइबर ठगों के गिरोह ने अपना पांव पसार लिया है। शातिर ठग सीधे साधे लोगों को झांसा देकर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। ठग तरह तरह के झांसे देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसी कड़ी में बिहार-झारखंड के साइबर अपराधियों के गिरोह ने केरल की महिला को अपना शिकार बनाया है। केरल की क्राइम ब्रांच की टीम ने रांची से चार लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन बिहार के रहने वाले हैं।


जानकारी के मुताबिक, चारों शातिर लड़कों ने केरल के एर्नाकुलम की रहने वाली एक महिला को ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर झांसे में ले लिया और उसे अपना शिकार बनाया। जीत के सवा करोड़ रुपए खाते में डालने  की बात कह महिला से सर्विस जार्ज की मांग की। इसके साथ ही साथ कई अन्य बहाने बनाकर महिला से 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए और उसे क्रिप्टो करेंसी में बदल दिया।


पीड़िता को जब इस बात का एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। जिसके बाद महिला ने केरल के कोची सिटी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। भारी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ जानकारी लगी कि महिला को चूना लगाने वाले शातिर रांची में बैठे हैं। जिसके बाद केरल पुलिस की टीम रांची पहुंची और चारों शातिरों को धर दबोचा।


गिरफ्तार चार शातिरों में से तीन ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार और अजीत कुमार बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं चौथा आरोपी नीरज राजधानी रांची का रहने वाला है। गिरफ्तार शातिरों के पास से पुलिस ने 28 मोबाइल फोन, 85 एटीएम, 8 सिम कार्ड, लैपटॉप, बैंकों के चेक बुक, पासबुक और 1,25000 नगद बरामद किया है।