ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

बिहार : ज्वेलर्स की दुकान से 14 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए शातिर चोर, सोती रह गई पुलिस, सड़क पर उतरे दुकानदार

बिहार : ज्वेलर्स की दुकान से 14 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए शातिर चोर, सोती रह गई पुलिस, सड़क पर उतरे दुकानदार

01-Mar-2022 01:15 PM

MUNGER : मुंगेर में इन दिनों लगातार हो रही आपराधिक वारदातों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शातिर चोर जिले में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला धरहरा बाजार की है, जहां चोरों ने सोमवार की देर रात थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजलक्ष्मी ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान को अपना निशाना बनाया।


चोरों ने कैश समेत करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि धरहरा बाजार स्थित राजलक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने देर रात सेंधमारी कर लाखों के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान में रखे 11 लाख के सोने चांदी के जेवर समेत 3 लाख रुपये लेकर चले गए हैं। घटना से गुस्साए स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा।


आक्रोशित दुकानदारों ने धरहरा-मुंगेर मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आक्रोशित दुकानदारों को शांत कराया और सड़क जाम को हटाकर परिचालन को सामान्य करवाया।


आक्रोशित दुकानदारों का कहना था कि थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर चोर रातभर चोरी करते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस सजग हो जाए तो जिले में लगातार हो रही चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों पर लगाम लग सकता है। आक्रोशित लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।