मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Feb-2023 04:43 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां गया से लापता हुए जेडीयू नेता के भाई का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक खुद जीतनराम मांझी के पार्टी हम के नेता थे। बुधवार को पुलिस ने रेलवे ट्रेक से जेडीयू नेता के भाई का शव बरामद किया था, उस वक्त मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक हम नेता के परिजनों हत्या की आशंका जताई है।
मृतक की पहचान जेडीयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी के भाई और हम नेता मनोज चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज चंद्रवंशी गया के गुरुआ से अचानक गायब हो गए थे। बुधवार को रेल पुलिस ने मनोज चंद्रवंशी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया था, आज शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक हम नेता मनोज चंद्रवंशी के भाई जेडीयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा है कि अपराधियों ने उनके भाई को अगवा करने के बाद मौत के घाट उतार दिया है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले में के छानबीन में जुट गई है।