सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2022 02:51 PM
PATNA : बिहार की राजनीत में इन दिनों इफ्तार की सियासत जोरों पर है। बिहार में लगभग सभी राजनीतिक दलों को रमजान के पाक महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। इन इफ्तार पार्टियों के दौरान कई सियासी समीकरण भी बनते और बदलते हैं। पिछले दिनों आरजेडी की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे। अब जेडीयू ने भी अपनी इफ्तार पार्टी में लालू फैमिली को दावत दी है। जिसको लेकर एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
अब आने वाले 28 अप्रैल को जदयू की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार के साथ साथ राजद के कई बड़े नेताओं को दावत दी गई है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की देखरेख में हज भवन में इसका आयोजन होना है। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले मेहमान भी खास हैं।
दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शामिल होने की सहमति दे दी है। जेडीयू की तरफ से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को दावत दी गई है। सीएम नीतीश कुमार की तरह अगर लालू परिवार के लोग भी जदयू की इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं तो एक बार फिर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की करीब से मुलाकात होगी।
आयोजन के बारे में सलीम परवेज ने बताया कि लालू यादव अगर इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं तो उनके साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी खुशी होगी। दोनों की आईडियोलॉजी जरूर अलग है लेकिन आज भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के दिल में बसते हैं। बिहार की सियासत में चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि जब चार लोग साथ बैठते हैं तो कुछ नई बाते जरूर सामने आती हैं। इधर, जेडीयू की तरफ से लालू फैमिली और आरजेडी नेताओं को इफ्तार की दावत दिए जाने के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।