मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
30-May-2024 11:37 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग की घटना आम हो गई है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भांजे को गोली लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है।
घायल युवक की पहचान समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव निवासी सुनील कुमार का बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बारात सही समय पर दुल्हन के दरवाजे पर लग गई थी। जयमाला की रस्म चल रही थी।
वहां मौजूद दूल्हे के भांजे प्रिंस कुमार के पास गी एक लड़का हथियार लेकर बैठा था। जयमाला के दौरान उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद प्रिंस कुमार को पैर में गोली जा लगी। गोली लगते ही प्रिंस बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने प्रिंस को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बीरपुर थाने के पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।