ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार-झारखंड सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के...

बिहार-झारखंड सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के और सीपी राधाकृष्णन झारखंड के नये राज्यपाल बनाये गए

12-Feb-2023 09:56 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रपति ने बिहार-झारखंड सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले की अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का गर्वनर बनाया गया है और हिमाचल प्रदेश के गर्वनर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल का बनाया गया है। वही झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का गर्वनर बनाया गया है और सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाने की अधिसूचना राष्ट्रपति भवन से जारी कर दी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। सीपी. राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। शिव प्रताप शुकुल को हिमाचल प्रदेश का नया गवर्नर बनाया गया है।गुलाब चंद कटारिया को असम का गवर्नर नियुक्त किया गया है।अयोध्या केस का फैसला सुनाने वाली पीठ का हिस्सा रहे मूर्ति (रि) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उड़के को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 


वहीं, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलेंकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।


आपको बताते चलें कि, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए बड़े पैमाने पर नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद बिहार, झारखंड सहित 13 राज्यों के गवर्नर बदले गए हैं।