मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Jan-2023 02:57 PM
By First Bihar
MADHEPURA: मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जाप नेता की हत्या से नाराज लोगों ने जमकर बवाल किया है। घटना के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगों ने रोड जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया। पथराव की इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। घटना भटगामा-किशुनगंज मार्ग की है।
दरअसल, शुक्रवार को पुरानी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर चौक के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने चौसा के छात्र जाप के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जाप नेता अभिषेक सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिहारीगंज जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के 24 घंटा बीत जाने के बावजूद पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं करने से नाराज सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और एसएच 58 को जाम कर दिया।
सड़क जाम की जानकारी मिलने पर जैसे ही पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को समझाने के लिए पहुंची, उन्होंने हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस के जवान जान बचाकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल लोग एसपी को मौके पर बुलाने और थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। गुस्साए लोगों का कहना है कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं होती है वे पीछे नहीं हटेंगे।