ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

बिहार : जंगल में रोमांस करना प्रेमी जोड़ें को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पहले की मारपीट फिर कर डाला ये काम

बिहार : जंगल में रोमांस करना प्रेमी जोड़ें को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पहले की मारपीट फिर कर डाला ये काम

16-Jul-2023 02:04 PM

By First Bihar

JAMUI : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो शायद ही कोई ऐसा पल हो जिसमें प्रेमी - प्रेमिका एक दूसरे से दूर रहना चाहते हो। लेकिन, जब इन्हें किन्हीं वजहों से साथ रहने में नहीं मिलता है तो फिर मजबूर होकर दूसरा उपाय सोचने लगते हैं और मौका मिलते ही एक- दूसरे के साथ समय बिताने को कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लेकिन,मामला तब बिगड़ जाता है जब इन दोनों के बीच किसी तीसरे का आगमन हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां प्रेमी - प्रेमिका को जंगल में साथ समय बिताना काफी महंगा पड़ गया। 


दरअसल, जमुई में जंगल में रोमांस करना एक प्रेमी जोड़े को भारी पड़ गया। दोनों को स्थानीय युवकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद युवकों ने प्रेमी युगल को जंगल में खूब दौड़ाया। पहले तो स्थानीय युवकों को देखकर प्रेमी जोड़ा भागने लगे। लेकिन, इस दौरान युवकों ने बीच सड़क पर जोड़े के साथ बदसलूकी की और उन्हें गालियां भी दी। युवकों ने इस दौरान प्रेमी जोड़े का वीडियो भी बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का है। 


बताया जा रहा है कि,लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले एक युवक का गांव की युवती से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक अपनी प्रेमिका को बाइक से घुमाने कोहबरबा मोड़ के पास जंगल लेकर गया था। जहां जंगल में प्रेमी जोड़ा सुनसान जगह बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ युवकों की नजर प्रेमी जोड़े पर पड़ गई। युवकों को देख दोनों भागने लगे, लेकिन युवकों ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया और जंगल के बाहर बीच सड़क पर प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने की धमकी देने लगा। कोई शादी कराने की बात कहने लगा तो कुछ ने सारी हदें पार कर दिया। प्रेमी जोड़े को बदसूलकी के साथ गंदी-गंदी गालियां भी दी गई।


इधर, प्रेमी युवक ने माफी भी मांगी, प्रेमी ने युवकों से कहा कि जो करना मेरे साथ करो। लड़की को कुछ मत कहो। इस दौरान दोनों रहम की भीख मांगते रहे लेकिन युवकों ने एक ना सुनी। युवती के चेहरे पर लगे मास्क को भी युवकों ने हटाने की कोशिश की। इस दौरान इनलोगों ने लड़की के साथ बदसूलकी भी की है।