Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
06-Jan-2024 12:30 PM
By First Bihar
JAMAUI : बिहार के अंदर शासक हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हालांकि,अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
दरसअल, जमुई में सड़क हादसा हुआ है। यहां जिले के पिरहिंडा गांव के पास शनिवार की सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस वजह से पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग एनएच 333ए की है।
इस हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया है। जिस वजह से पहचान में दिक्कत हो रही है। उधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।इसकी सूचना सिकंदरा थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा गांव के पास शनिवार सुबह जब वह शख्स एनएच 333ए से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई है।
उधर, इस मामले में सिकंदरा थाना थानाध्यक्ष ने बताया है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा गांव के समीप शनिवार की सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा कुचल देने की सूचना मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।