ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, शख्स...

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, शख्स की पीट-पीटकर हत्या

10-Sep-2022 11:23 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है, जहां जमीनी विवाद में एक शख्स की पीट- पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित बक्शी बिगहा गांव की है। यहां जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


मृतक की पहचान बक्सी बिगहा गांव निवासी 50 वर्षीय लाला यादव के रूप में हुई है जबकि प्रयाग यादव की 45 वर्षीय पत्नी कबूतरी देवी और 28 वर्षीय बेटा पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रयाग यादव का गांव के ही आनंद यादव के साथ लंबे दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। नापी होने के बावजूद आनंद घर बनाने के दौरान यादव प्रयाग यादव की जमीन में खिड़की छोड़ रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे और मारपीट शुरू हो गई। मामले को सुलझाने पहुंचे लाला यादव के सिर पर ईंट का बड़ा सा टुकड़ा जा लगा। घटना के बाद सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने लाला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कबूतरी देवी और पप्पू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


news image