RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
06-Feb-2023 03:17 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: खबर जहानाबाद की है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। घटना ओकरी ओपी क्षेत्र के उमराई बिगहा गांव की है।
मृतक की पहचान उमराई बिगहा गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर यादव सोमवार की सुबह अपने घर के पास खड़े थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। जबतक लोग वहां पहुंचे भुवनेश्वर यादव की मौत हो चुकी थी।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।