ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बिहार: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में दोनों पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल

बिहार: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में दोनों पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल

22-Nov-2023 04:27 PM

By First Bihar

SEOHAR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना हिरम्मा थाना क्षेत्र के हिरोता गांव की है।


बताया जा रहा है कि हिरोता गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।


दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के कुल 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।