ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच हुई तलवारबाजी में कई लोग घायल

17-Nov-2023 04:04 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी तांडव मचा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद को लेकर खून बहाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और तलवारबाजी में कई लोग घायल हो गए। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी शोकहरा वार्ड नंबर 18 की है।


दरअसल, बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में 4 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वही लोग अपनी- अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। 


घायल महिला ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले नारायण पोद्दार और शिवनारायण पोद्दार के द्वारा उसकी जमीन पर जबरन घर बना रहा था। घर बनाने से मना किया तो इसी से नाराज होकर लाठी डांटे लोहे के रॉड और तलवार से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला पुरुष समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  पीड़ित परिवार जब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो फुलवरिया थाने की पुलिस में उनकी एक नहीं सुनी और वहां से वापस भेज दिया। अब परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।