मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Feb-2023 03:58 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई और तलवार से भी हमला किया गया। गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मथुरापुर गांव निवासी महेश्वर यादव और शिवबालक यादव में एक कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शिवबालक यादव ने विवादित जमीन पर अपने मवेशी को बांध रखा था। शुक्रवार को महेश्वर यादव उक्त जमीन पर पहुंचा और शिवबालक यादव से मवेशियों को हटाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गई।
इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया और एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने लगे। इसी बीच लाठी, डंडे, तलवार के अलावा गोली मारकर महेश्वर यादव और राजेश यादव समेत 6 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया गया। घटना की जानकारी लछुआड़ पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।