मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Feb-2023 06:22 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं पिता को बचाने आए दो बेटों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत रामानंद नगर गांव की है।
दरअसल, रामानंद नगर गांव निवासी शिक्षक जयराम महतो का अपने छोटे भाई हरेराम महतो के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आज शिक्षक जयराम को उसके छोटे भाई हरेराम महतो और उसके परिजनों ने घर पहुंचकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी और बचाने आए उनके दो बेटों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। परिजनों का आरोप है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था उस जमीन को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। इस बीच आज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।