ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, खूनी संघर्ष में अबतक तीन लोगों की मौत

29-Jan-2023 10:58 AM

By First Bihar

SHEKHPURA: बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां पुराने विवाद को लेकर हुई फायरिंग में अबतक 3 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार की देर शाम गोली लगने से घायल हुए एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि देर रात बाप-बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते शनिवार को कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी थी। तीन लोगों की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है।


मृतकों की पहचान पुरैना गांव निवासी 45 वर्षीय अदालत यादव, 50 वर्षीय स्वारथ यादव और उनके 25 वर्षीय बेटे  सार्जन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में गोली लगने से अदालत यादव की मौत हो गई थी जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को घायल अवस्था में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान देर रात स्वारथ यादव और उनके बेटे सार्जन यादव मौत हो गई।


वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य भाइयों बिलास यादव और श्यामदेव यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। तीन लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची थी, अगर पुलिस समय पर पहुंच गई होती तो आज तीनों लोगों की मौत नहीं हुई होती। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम गांव में कैंप कर रही है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।