बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
20-Jul-2023 05:31 PM
By First Bihar
MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच कट्ठा जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और आरोपियों ने मारपीट के दौरान गोली मारकर युवक की जान ले ली। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र ओलहा गांव की है।
मृतक की पहचान ओलहा गांव निवासी जगरनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगरनाथ सिंह और मदन सिंह के बीच ओलहा बाजार में स्थित पांच कट्टा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को आरोपी मदन सिंह अपने साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जगरनाथ सिंह परिजनों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे और जमीन कब्जा कर रहे लोगों का विरोध किया।
इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने गोली मारकर जगरनाथ सिंह को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।