Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
16-Nov-2023 02:04 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी की घटना में एक शख्स को गोली लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भीखम चक गांव की है।
बताया जा रहा है कि एक कट्ठा तीन धुर जमीन को लेकर फुफेरा भाई रंजीत यादव और नीतीश कुमार के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर बाइक सवार फुफेरे भाई नीतीश कुमार ने रंजीत यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव वार्ड 3 निवासी नारायण यादव के 30 वर्षीय बेटे रंजीत यादव के रूप में हुई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बछवारा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया है। दोनों आपस में ही रिश्तेदार है। दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।