ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर चली 50 राउंड गोली, अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया इलाका

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर चली 50 राउंड गोली, अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया इलाका

03-Oct-2022 07:31 PM

SIWAN : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद को लेकर खून बहाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचे आरोपी पक्ष के लोगों ने करीब 50 राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी।


बताया जा रहा है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव निवासी शारदानंद शर्मा का गांव के ही अनिल पांडेय के साथ करीब 90 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को उक्त जमीन पर कब्जा जमाने के लिए अनिल पांडेय करीब 50 लोगों के साथ आ धमका और दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 50 राउंड हुई गोलीबारी के बाद इलाके के लोग सन्न रह गए। जब शारदानंद शर्मा और उनके परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी जमकर मारपीट कर दी।


इस मारपीट में पीड़ित पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 65 वर्षीय शारदानंद शर्मा, उनका 30 वर्षीय बेटा संजय शर्मा, उनकी पत्नी मालती देवी, 60 वार्षिय हरीश चंद शर्मा, 35 वर्षीय जयमाला देवी तथा 63 वार्षिय शीला देवी समेत अन्य शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।