ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई चाकूबाजी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, पथराव के बाद अफरा तफरी

08-Jul-2023 07:27 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है। चाकूबाजी की इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव की है।


बताया जा रहा है कि कोन्हवा गांव निवासी हरिहर साह का उनके पड़ोसी से लंबे दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार को बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें पांच लोग लहूलुहान हो गए। 


मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। आनन-फानन में सभी घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।