ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से महिला समेत पांच...

बिहार : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से महिला समेत पांच लोग जख्मी; इलाके में मची अफरा -तफरी

03-Nov-2023 12:28 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक ग्राफ ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीनी विवाद में खुनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में गोली लगने से महिला सहित पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार,  सहरसा जिले के नवहट्टा थाना के कासीमपुर पंचायत के परुहर गांव में आपसी विवाद में गोली लगने से पांच लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक धर्मेन्द्र यादव सहित उनके परिजनों को गोतिया राकेश कुमार सहित अन्य के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। पहले से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 


वहीं, इस घटना में धर्मेन्द्र कुमार, दिनकर कुमार, शंकर कुमार, कामेश्वर कुमार सहित भवानी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज को लेकर सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। जख्मी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जमीन कब्जाने के नीयत से जानलेवा हमला कर सभी परिवार को समाप्त करने को लेकर लगातार धमकी दी जा रही थी। जिसके बाद गुरुवार देर शाम गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। 


इधर, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सरोज कुमार द्वारा घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें सजा दी जाएगी। पुलिस फिलहाल इस मामले में बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है।