Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
15-Apr-2023 12:39 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक बुजुर्ग और बच्चे पर तेजाब से हमला किया गया है। जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इन दोनों को ग्रामीणों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड वार्ड संख्या-30 में कुछ बदमाशों द्वारा एक अधेड़ के शरीर पर तेजाब डालकर गंभीर रूप से झुलसा दिया। इसमें चार वर्ष का मासूम बालक भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान विश्वेश्वर पाल और उनके चार वर्षीय पोता रवि कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।
वहीं, इस घटना को लेकर कुछ लोगों ने बताया कि राजखंड गांव निवासी विश्वेश्वर पाल राज मिस्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका पुत्र मंजय लाल पेंटर है। मंजय ने बताया कि, पड़ोस के एक व्यक्ति से एक कट्ठा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। एक माह पूर्व उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को गई थी। रात्रि में पिता विश्वेश्वर पाल अपने चार वर्षीय पोते रवि कुमार के साथ झोपड़ी के घर में दरवाजे पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने पिता के चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल दिया।
इधर, इस घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और आनन-फानन में जख्मी को उठाकर सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।