राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
03-Aug-2022 05:12 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां भूमि विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रामधारी सिंह यादव (60वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपियों ने किसान को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और घर के पास फेंक दिया. परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डोक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पुत्र पिंटू ने बताया कि पूर्व से ही आरोपियों के साथ भूमि विवाद चल रहा है. आरोपियों ने उसके पिता के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रखा है. पिंटू यादव ने हत्या का आरोप गांव के ही अखिलेश यादव, मनोज यादव, कुसमी देवी, सोनी कुमारी, संतोष यादव तथा तेजपुरा के राहुल यादव पर लगाया है. उसने कहा कि हम बटाई पर जमीन लेकर खेती कर रहे हैं. बावजूद उन लोगों ने मेरे पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामाधार सिंह धान की रोपनी के लिए मजदूर खोजने साईकिल से दूसरे गांव जा रहे थे. तभी आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और घायल स्थति में घर के पास फेंक दिया. परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करने पहुंचे. लेकिन अस्पताल ने भर्ती से इंकार कर दिया. जिसके बाद परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल गये, जहां डोक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.