Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
04-Feb-2023 05:57 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर के एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना महुआ थाना क्षेत्र जिरवाड़ा की है।
मृतक युवक की पहचान जिरवारा गांव निवासी विनोद पासवान के 28 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के जिरवाड़ा के वार्ड संख्या 4 निवासी उपेन्द्र पासवान और विनोद पासवान के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि बात खून खराबे तक जा पहुंची।
इसी बीच उपेन्द्र पासवान और उसके परिजनों ने विनोद पासवान के 28 वर्षीय बेटे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। आरोपियों ने लड़के को इतनी बूरी तरह से पीटा की उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।