ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

बिहार: जमीन पर कब्जा जमाने के लिए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

बिहार: जमीन पर कब्जा जमाने के लिए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

20-May-2022 06:05 PM

MUNGER: मुंगेर में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि किसी की भी हत्या करना या सरेआम गोली चला देने कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके की है, जहां जमीन पर कब्जा जमाने के लिए बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। हालांकि अपराधी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक हथियार लेकर उत्पात मचा रहा है। बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर रोड नंबर 4 में जमीन कब्जे को लेकर अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। इस वीडियो में लाल रंग की शर्ट पहने एक बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर पहले तो लोगों को धमका रहा है, जब लोग नहीं माने तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


पीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि शास्त्री नगर गली नंबर 4 में उसकी जमीन को सनोज यादव और देवानंद यादव के साथ 6 अन्य लोग कब्जा करना चाह रहे हैं। इसी को लेकर आरोपियों ने गोलीबारी की और निर्माणाधीन मकान की दीवार को तोड़ दिया। पीड़ित महिला ने परिवार सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस ने गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके कारण पीड़ित परिवार खौफ के साए में जी रहा है। हालांकि पुलिस ने युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।