ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारे बन गए 3 बेटे, गोली...

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारे बन गए 3 बेटे, गोली मारकर ले ली पिता की जान

05-Jul-2022 04:43 PM

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए तीन बेटों अपने ही बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वारिसलीगंज के बेगराजपुर गांव की है। मृतक शख्स घर के पास नहा रहा था इसी दौरान तीनों बेटे नकाब पहनकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद तीनों बेटे गांव छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


मृतक की पहचान बेगराजपुर गांव निवासी योगेंद्र चौहान के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात योगेंद्र चौहान घर के पास मौजूद चापाकल पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश पहुंचे और योगेन्द्र चौहान पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से योगेंद्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक मृतक योगेंद्र चौहान ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पिता की दूसरी शादी से तीनों बेटे नाराज थे और संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहे थे। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि तीनों नकाबपोश कोई और नहीं बल्कि योगेंद्र चौहान के तीनों बेटे थे और पिता की हत्या करने के बाद तीनों गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों फरार बेटों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।