ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारा बना भाई, अपने ही भाई की...

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारा बना भाई, अपने ही भाई की कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान

24-Oct-2022 03:18 PM

BHAGALPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मामूली विवाद को लेकर अपने ही अपनों का खून बहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। भागलपुर से ताजा घटना सामने आई है, जहां जमीन के टुकड़े के लिए एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर जान ले ली। 


दिल को दहला देने वाली यह घटना बिहपुर प्रखंड के कोरचक्का वार्ड नंबर 14 की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय फूलों सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक फूलो सिंह घर के पास कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी बड़े भाई गनौरी सिंह से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बड़ा भाई गनौरी सिंह कुल्हाड़ी लेकर फुलो सिंह की तरफ दौड़ा। जिसके बाद फुलो सिंह जान बचाकर भागने लगा।


घर से कुछ ही दूरी पर आरोपी बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई का कुल्हाड़ी के वार से गर्दन काट दिया। जिससे फुलो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गनौरी सिंह मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।