ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हत्यारा बन गया छोटा भाई, पीट-पीटकर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा

16-May-2022 12:53 PM

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए एक भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना खिजरसराय के महकार थाना क्षेत्र स्थित पत्थरकट्टी की है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बड़े भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि पत्थरकट्टी गांव निवासी आशीष मांझी उर्फ क्रांति मांझी का अपने छोटे भाई रामजी मांझी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की देर शाम दोनों के बीच जमीन के टुकड़े के लिए विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान छोटे भाई रामजी मांझी ने लकड़ी के टुकड़े से बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया।


जिसके बाद बड़ा भाई आशीष मांझी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में ग्रामीण खून से लथपथ आशीष मांझी को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी छोटा भाई परिवार के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया है।