ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बना पिता, अपने ही बेटे की बेरहमी से ले ली जान

18-Jun-2022 01:32 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक पिता ने ही अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके के चाई टोला की है। यहां जमीन को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद आरोपी पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्यारे पिता समेत परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।


बताया जा रहा है कि मालसालामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर स्थित चाई टोला निवासी फेंकन महतो का उसके परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह जमीन को लेकर ही परिवार के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर फेंकन महतो ने पत्नी की गोद से मासूब बच्चे को छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया। जमीन पर पटकने के बाद घर के अन्य सदस्यों ने भी बच्चे पर हमला बोल दिया।


आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों की दरिंदगी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता और परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ी पूछताछ में जुट गई है। पुलिस ने बच्चे को शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।