ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: जमीन के लिए दुश्मन बना पोता, गोली मारकर ले ली अपने ही दादा की जान

22-Apr-2023 06:46 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में एक पोते ने ही गोली मारकर दादा की जान ले ली। जमीनी विवाद में आरोपी पोते ने दादा को चार गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बेना थाना क्षेत्र के शिवाय बीघा गांव की है।


मृतक की पहचान शिवाय बीघा गांव निवासी 89 वर्षीय रामारक्षा चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार में पिछले कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। बुजुर्ग रामारक्षा चौधरी पुस्तैनी जमीन बेचकर अपनी बेटी के घर रहते थे। जिसको लेकर उनके पोते नाराज रहते थे। इसी बात को लेकर रामारक्षा चौधरी के पोते विकास, मोनू, गुंजन और सोनू अपनी बुआ के घर पहुंचे और दादा को गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद रामारक्षा चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।


इस दौरान बीच बचाव करने पहुंती रामारक्षा चौधरी की नतनी सुलेखा कुमारी को भी आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी पोतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।