पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस
04-Aug-2023 07:05 PM
By First Bihar
SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां जमीन के टुकड़े के लिए एक बहनोई ने इकलौते साले की जान ले ली। आरोपी जीजा ने पहले साले को शराब पिलाया और बाद में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर साले को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटा के भीतर आरोपी जीजा और उसके तीन सहयोगियों को धर दबोचा। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के सुरगाही की है।
शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपी जीजा की नजर अपने ससुराल की संपत्ति पर थी लेकिन इकलौता साला उसके रास्ते का रोड़ा बना हुआ था। ससुराल की जमीन पर कब्जा करने के लिए आरोपी जीजा ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इकलौते साले की हत्या की साजिश रच डाली।
आरोपी ने साले को शराब पिलाने के बहाने बुलाया। जीजा के बुलाने पर साला शराब पीने के लिए पहुंच गया, जहां जीजा और उसके दोस्तों ने युवक को जमकर शराब पिलाई और जब वग नशे में धुत हो गया तो आरोपियों ने मोबाइल फोन के चार्जर से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए हालांकि पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर मामले के खुलासा कर दिया और आरोपी जीजा को उसके तीनों साथियों के साध धर दबोचा।