ब्रेकिंग न्यूज़

RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती

बिहार: जमीन के लिए जान का दुश्मन बना बड़ा भाई, गोली मारकर छोटे को कर दिया घायल

बिहार: जमीन के लिए जान का दुश्मन बना बड़ा भाई, गोली मारकर छोटे को कर दिया घायल

16-Nov-2023 08:50 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर बड़े भाई ने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर बाजार की है।


घायल युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत पंचवीर बाजार वार्ड 13 निवासी मो. मुनाजिर हसन के 26 वर्षीय बेटे मो. नासिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 12 कट्ठा जमीन को लेकर मो. मुनाजिर का उसके बड़े भाई मो. अबूसाले से विवाद चल रहा था। बड़ा भाई अपने छोटे भाई पर उक्त जमीन को लिखने का दबाव बना रहा था लेकिन छोटा भाई इसके लिए तैयार नहीं था। इसी से नाराज होकर बड़े भाई ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर छोटे भाई को गोली मार दी।


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गोली लगने के बाद मो. नासिर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। वहीं फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।