मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
03-Jul-2022 06:45 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बमबाजी हुई है।
बमबाजी की यह घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव की है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खून खराबे तक पहुंच गया।
दोनों पक्षों के बीच हुई बमबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुंदन कुमार, आनंद सिंह और सोनू कुमार शामिल हैं। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।