Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
25-Jun-2022 03:27 PM
GOPALGANJ: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना गोपालगंज से सामने आई है, जहां जमीन के लिए एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के मौजे सिरिसिया गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतका पटोरा देवी का अपने बेटे के साथ जमीन को लेकर लंबे दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह जमीन के टुकड़े के लिए मां-बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद गुस्से में आकर मृतका के बेटे रामाशंकर मिश्र ने धारदार हथियार से उसपर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामाशंकर मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तार बेटे से पूछताछ में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।