ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: जमीन के लिए हत्यारा बन गया छोटा भाई, चाकू मारकर अपने ही बड़े भाई की ले ली जान

13-Jan-2023 06:29 PM

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद में एक भाई ने चाकू मारकर अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह दोनों भाइयों में लकड़ी रखने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान मृतक का बेटा भी चाकू लगने से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। 


मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी बुधन सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधन सहनी का उनके छोटे भाई बुलचन के साथ पिछले सप्ताह लकड़ी रखने को लेकर विवाद हुआ था। मकर संक्रांति के मौके पर बुधन सहनी का बेटा नीतीश कुमार शुक्रवार को चूरा और लाई लेकर किसी संबंधी के घर पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान उसके चाचा बुलचन सहनी ने उसे घेर लिया और चाकू से वार कर दिया।


बेटे को बचाने के लिए बुधन सहनी मौके पर पहुंचे तो छोटे भाई ने चाकू मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे बुधन सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। वहीं आरोपी के घर के अन्य लोग भी घर छोड़कर भाग गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।