ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

बिहार: स्कूटी सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, जेल में बंद पिता-भाई को खाना पहुंचाने जा रहा था शख्स

बिहार: स्कूटी सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, जेल में बंद पिता-भाई को खाना पहुंचाने जा रहा था शख्स

19-Sep-2024 12:07 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया वहीं दूसरे युवक गोली के बारूद से जख्मी हो गया है। स्कूटी सवार युवक अपने दोस्त के साथ मंडलकारा में बंद पिता और भाई के लिए खाना लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास की है।


घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड 19 निवासी रामगुलाम सिंह के बेटे राजू सिंह के रूप में हुई है वहीं दूसरा युवक शंकर सिंह का बेटा ओम प्रकाश है। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में शहर के कल्पना नर्सिंग होम होम में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है की आर्म्स एक्ट मामले में 15 दिन से जेल में बंद शंकर सिंह और धीरज को खाना देने ओमप्रकाश अपने चाचा राजू सिंह के साथ खाना देने जा रहा था। उसी वक्त नौलखा मंदिर के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को शहर के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, वहीं गोली के बारूद से घायल ओम प्रकाश है जो फिलहाल खतरे से बाहर है। 


परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों और उनके परिवार के बीच पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थाना और मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।