ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, दो की हालत...

बिहार : जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक, शादी में छलकाया था जाम

13-Mar-2022 03:07 PM

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सभी ने एक शादी समारोह के दौरान शराब का सेवन किया था। जिसके बाद शराब पीने वाले लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।


इसी दौरान ज्यादा तबीयत बिगड़ने से चार लोगों की मौत गई वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शराब पीने से चार लोगों की मौत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। 


मृतकों में जिच्छो निवासी चिंटी यादव के पुत्र किशोर यादव, सज्जन यादव के पुत्र नवीन यादव और कुंदन झा शामिल हैं। वहीं छोटू यादव अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। अलीगंज मुहल्ले में भी जहरीली शराब पीने से दो लोग बीमार हो गए। जिसमें से एक की मौत हो गई है वहीं एक शख्स की आंखों की रोशनी चली गई है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है, पुलिस मामले के लीपापोती में जुट गई है।


गौरतलब है कि बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 10 दिनों के भीतर बिहार में जहरीली शराब पीने से अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों सीवान जिले में तीन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी जबकि बेतिया में दो और गोपालगंज में बीते शनिवार को पांच लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी। सरकार और पुलिस की सख्ती के बावजूद लोगों तक शराब कैसे पहुंच रही है, यह एक बड़ा सवाल है।