क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए.. Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए.. Bihar Top 10 News: गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी स्कूल में लगा जिन्ना जिंदाबाद का नारा, NEET छात्रा कांड में पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप ‘तेजस्वी यादव के युवा सोच से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी RJD’, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले मुकेश सहनी ‘तेजस्वी यादव के युवा सोच से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी RJD’, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले मुकेश सहनी
23-Mar-2024 05:43 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर के आरा में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी गांव के आंधी सिंह के टोला की है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर बेटी के जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खन्नी गांव के आंधी सिंह के टोला निवासी रामू कुमार की 24 वर्षीया पत्नी माया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी विक्रमा यादव ने अपनी बेटी माया की शादी मई 2022 में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के आंधी सिंह के टोला निवासी कमलेश यादव के बेटे रामू कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही पति और ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देने लगे।
बाइक और फर्निचर समेत अन्य सामानों की मांग को लेकर ससुराल वाले माया कुमारी को प्रताड़ित करने लगे और बाद में उसके साथ मारपीट भी किया जाने लगा। दो महीना पहले माया अपने मायके आई थी। 15 दिन पहले माया का पति उसे वापस ससुराल ले गया था। इसी बीच शुक्रवार की देर रात आरोपी पति ने ससुराल फोन कर जानकारी दी कि माया की तबीयत खराब है और बाद में पता चला की माया की मौत हो चुकी है।
सूचना पाकर परिजन माया के ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि माया का शव कमरे में पड़ा है। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।