LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
06-Sep-2021 08:49 PM
CHAPRA: लड़की के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया तब प्रेमी ने प्रेमिका के दरवाजे पर जहर खाकर जान दे दी। मामला छपरा के बरदहिया गांव की है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी स्व. तारकेश्वर शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र पप्पु शर्मा का मढ़ौरा के बरदहिया एक युवती से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार को पप्पू शर्मा अचानक अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंच गया और शादी करने का जिद करने लगा। लेकिन लड़की के घरवाले इसके खिलाफ थे।
बरदहिया में ही पप्पू शर्मा की मौसी का घर है। अक्सर वहां आने-जाने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गये। रविवार की शाम पप्पू अपने अन्य दो दोस्तों के साथ अचानक अपनी प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंच गया। उस समय घर के पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। पप्पू शर्मा युवती से उसी वक्त करना चाहता था। इसके लिए वह जिद करने लगा।
लड़की की मां शादी के लिए तैयार नहीं थी वह इसका विरोध करने लगी। उसने युवक को काफी समझाया की यह शादी नहीं हो सकती। लेकिन वह अपनी जिद पर बना रहा। युवक की जिद को देख लड़की की मां ने अपने बेटे अर्जुन को फोन करके घर बुलाया और पूरी बात की जानकारी उसे दी।
घर के दरवाजे पर खड़े पप्पू को वापस घर जाने के लिए अर्जुन ने दवाब बनाया। तभी इसी दौरान पप्पू अचेत होकर वही गिर पड़ा और उसके बाद मुंह से झाग निकलने लगा। पप्पू के साथ आये दोस्तों ने उसके मामा को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छपरा रेफर कर दिया लेकिन छपरा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गयी।
इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने उनके पुत्र की जहर देकर हत्या कर दी है। मृतक के भाई ने बताया कि पिछले ढाई साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक बिरादगी से होने की वजह से दोनो की शादी के लिए बात चल रही थी। लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने साजिश करके उसे घर बुलाया और जहर देकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की लिखित शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।