बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
24-Mar-2020 05:52 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना से लड़ाई के बीच बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट देने की घोषणा कर दी है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी है कि थोड़ी देर में बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज ही जारी किया जायेगा. इस बार इस परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया जायेगा. यह निर्णय कोरोना वायरस को लेकर लिया गया है.
बोर्ड की ओर से हालांकि यह बताया गया कि वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित किये जाने के बाद परीक्षाफल के संबंध में प्रेस रिलीज भेजा जायेगा. परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं.