ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे बदमाश, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया मामला

23-Mar-2023 05:28 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। गैंगरेप का आरोप छात्रा के पड़ोसियों पर लगा है। आरोपियों ने पहले तो छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला।परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई, जब 6 महीने के बाद लड़की की तबीयत बिगड़ी। घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले जब परिवार के लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे, उसी वक्त नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाली महिला अपने रिश्तेदारों के साथ घर में आई और लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी महिला के दो बेटे और एक रिश्तेदार उस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी पीड़िता को देने लगे।


इसी बीच तीनों आरोपी लड़कों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। उन्होंने बार बार लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और मुंह खोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपियों के डर से लड़की परिजनों को कुछ नहीं बता पा रही थी। छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी जब परिजनों में मिली तो उनके पैरों तले जमीन खीसक गई। पंचायत के स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन जब पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो परिजन थाने पहुंच गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।