PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
11-Jan-2024 08:29 AM
By First Bihar
PATNA : राज्य में बालू की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए खान एवं भू-तत्व विभाग ने 15 जनवरी तक करीब 200 बालू घाटों की नीलामी के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि जो जिन बालू घाटों का रकबा ज्यादा बड़ा है उन्हें छोटे-छोटे भागों में विभक्त कर नीलामी की जाए।
खान एवं भू-तत्व विभाग की ओर से जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो बालू घाट अब तक नीलामी से वंचित हैं, उनके लिए जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में संशोधन कर सिया से सहमति प्राप्त कर ली जाए। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया पूरी करें। बिना किसी कारण नीलामी वाले घाटों से खनन शुरू नहीं होने पर संबंधित जिले के पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी जिलों को दी गई है।
मालूम हो कि, 29 जिलों में 267 बालूघाटों से नीलामी का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। लेकिन 75 बालू घाटों से ही अब तक खनन प्रारंभ हो पाया है। कुछ घाटों का रकबा बड़ा होने की वजह से यहां नीलामी नहीं हो पाई है और खनन बाधित है। नालंदा, नवादा, रोहतास, जमुई और गया में बालू घाटों की बंदोबस्ती के बाद अन्य वजह से विलंब होने और खनन प्रारंभ न होने की जानकारी मुख्यालय को मिली है।
उधर, सूचना प्राप्त होने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने इन जिलों के खनिज पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अगले आदेश तक वेतन बंद करने के निर्देश भी दिए हैं।