ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

बिहार : इन जिलों में गर्मी से बेहाल हुए लोग, जानिए कब होगी बारिश

बिहार : इन जिलों में गर्मी से बेहाल हुए लोग, जानिए कब होगी बारिश

19-May-2023 07:10 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पूर्णिया में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।इसके साथ ही राज्य के सात जिलों में 16 जगहों पर गुरुवार को भारी और मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान बांका जिला के बोसी में 102.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।


मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी तथा उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवा के झोंके के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। 


वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर बिहार के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। लेकिन राज्य के दक्षिणी भागों में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी में अगले 5 दिनों के दौरान मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस कारण अधिकतम तापमान में मामूली परिवर्तन होने की संभावना है। 


इधर, पटना में शाम होते ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवइया चल रही है। इसी कारण लोगों को शाम में राहत का एहसास हो रहा है। वहीं झोकें के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में बारिश के आसार है, लेकिन बारिश होने की संभावनाएं कम है। पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। यहां का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद और डेहरी का अधिकतम तापमान गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार गया।