बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
08-Jul-2023 05:25 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर सदर अस्पताल में भारी बवाल हो गया है। गुस्साए मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। लोगों के गुस्से को देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।
दरअसल, किशनपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी धत्ता की रहने वाली महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला की गंभीर हालत होने के बावजूद सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इलाज में लापरवाही बरत रहे थे। इसी बात को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल के लेब और अल्ट्रासाउंड रूम में जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी जान बचाकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीपीओ और सदर एसडीएम पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उधर, पुलिस के पहुंचने के बाद तोड़फोड़ करने वाले लोग मरीज को लेकर वहां से फरार हो गए।