बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
02-Nov-2023 11:16 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई या गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार कर मौत के घाट उतार डाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर मुसहरी के पास एक ग्रामीण डॉक्टर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक डॉक्टर की पहचान नकुल यादव 30 वर्ष पिता धोबी यादव सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदरबांध इलाके के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि,मानपुर मुसहरी के पास एक मरीज का इलाज करने के लिए गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। जिससे नकुल यादव की मौत मौके पर हो गई और शव को सड़क से घसीटकर 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया ने बताया कि नकुल खेत पटवन के लिए गया हुआ था, लेकिन काफी देर तक घर नही आया तो गांव के लोगो के साथ उसे खोजने के लिए हमलोग मानपुर मुसहरी की तरफ गए। इसी दौरान सड़क किनारे नकुल यादव की लाश सड़क किनारे पड़ा मिला।
उन्होंने बताया कि नकुल का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक नकुल यादव शादीशुदा है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी है। इस घटना के बारे में सदर अस्पताल के डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हो गई है। एक्स रे कराया जा रहा है। उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी रात करीब 10.30 बजे परिजनों से मिली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीण चिकित्सक के हिसाब को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नकुल यादव को सीने में एक गोली लगी है।पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के चाचा अनूपलाल यादव ने बताया कि कल बुधवार शाम 6 बजे मानपुर मुसहरी इलाज करने के लिए गया था।इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस आधे घंटे में पहुंची।