अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
27-Jun-2022 10:48 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बड़ी खबर बिहार के हाजीपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने कई होटलों में छापेमारी की है। इस दौरान 6 लड़की और 5 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। बिहार पुलिस और एसएसबी के जवान ने संयुक्त रूप से होटलों में छापेमारी की है।
आपको बता दें, सदर एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में इन होटलों में लगभग एक घंटे तक ये अभियान चली। दरअसल, पुलिस को स्टेशन रोड स्थित कई होटलों में अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। इसके नाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और होटलों में रेड कर दिया। इस दौरान होटल के कमरे में 6 लड़की और 5 लड़के को आपत्तिजनक हालत में दबोचा गया है।
हाजीपुर में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। वहीं, नियंत्रण के लिए पुलिस भी काफी अलर्ट नजर आ रही है। हाजीपुर पुलिस ने शहर के स्टेशन रोड स्थित दर्जनों आवासीय होटलों में सघन छापेमारी की। इस दौरान वहां आपत्तिजनक स्थिति में 6 लड़की और 5 लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान होटल व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा रहा। पुलिस दोषी होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।