ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला मैनेजर का शव,...

बिहार : होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला मैनेजर का शव, पुलिस जांच में जुटी

17-May-2022 11:19 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : इस वक्त खबर खबर औरंगाबाद से आ रही है. जहां नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित एक निजी होटल के मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसकी जानकारी होटल के कर्मियों को मंगलवार की सुबह उस वक्त लगी जब होटल कर्मी उनके कमरे की तरफ गए. मैनेजर की आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई और इसकी सूचना नगर थाना को दी गई.


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मियों की मदद से शव को उतारा और आवश्यक पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मे जुट गई है. मृतक की पहचान पवई निवासी ललन प्रसाद के रूप मे की गई है. बताया जा रहा कि मृतक इस होटल में तबसे मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे जबसे होटल की शुरुआत हुई थी. लेकिन पिछले कई दिनो से वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. जिसके कारण मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे. 


हालांकि आत्महत्या के क्या कारण रहे इसको लेकर न तो होटल के कर्मी ही कुछ बता सकें और न ही परिजन कुछ बोल रहे. फ़िलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच मे जुटी हुई है. वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने क्यों आत्महत्या की इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.