ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / बिहार: होमगार्ड जवान ने जज पर तानी रायफल, कोर्ट परिसर में बेसुध मिला...

बिहार: होमगार्ड जवान ने जज पर तानी रायफल, कोर्ट परिसर में बेसुध मिला जवान, जांच कमेटी गठित

01-Feb-2022 08:52 PM

KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से है, जहां फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश पर उनके ही गार्ड ने रायफल तान दी। प्रधान न्यायाधीश राज कुमार की मानें तो उनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान वीरेन्द्र सिंह से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिसको लेकर उन्होंने मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कराया है।


घटना की सूचना मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान आरोपी जवान को बेसुध पाया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया।


पूरे मामले पर एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। इस दौरान होमगार्ड जवान बेसुध पड़ा हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि उसके साथ मारपीट की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।


एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन लोगों की कमेटी बनाई गई है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।