कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
24-Jan-2021 09:26 PM
PATNA : बिहार होमगार्ड में भर्ती के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई. हैरानी की बात है कि सिपाही चयन परीक्षा का प्रश्नपत्र एग्जाम शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गया. परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही यानी कि सुबह 10:10 बजे वायरल हो गया. इस मामले में एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने एग्जाम हॉल में बैठकर मोबाइल से फोटो खिंचा और उसे वायरल कर दिया.
घटना कटिहार की है, जहां उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से वायरल हुआ. इस मामले में परीक्षार्थी रौतारा थाना क्षेत्र के रमेली के रहने वाले विक्रम कुमार मंडल और वीक्षक मिथिलेश कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. विक्रम का मोबाइल जब्त कर प्रशासन छानबीन में जुट गया है. आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी विक्रम कुमार मंडल रौतारा थाना क्षेत्र के धरमेली गांव का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गेट पर मोबाइल रखने वाला कोई नहीं था. वह मोबाइल लेकर क्लास के अंदर चला आया, फिर उसे बाथरूम में रख दिया था. इससे पहले उसने मोबाइल से क्वेश्चन पेपर का फोटो खींचकर अपने एक साथी विलास कुमार को भेज दिया था. क्लास में दोबारा बैठने के बाद दंडाधिकारी को शक हो गया. इसके बाद आरोपी अभ्यर्थी की तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ.
प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना मिलते ही मौके कटिहार के एसपी विकास कुमार, एसडीएम शंकर शरण ओमी और एसडीपीओ अमरकांत झा दलबल के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. कटिहार एसपी ने बताया कि इस मामले में केन्द्राधीक्षक रतन कुमार सिंह और दंडाधिकारी संजय कुमार के बयान पर परीक्षार्थी और वीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
एसपी ने बताया कि केंद्राधीक्षक रतन कुमार सिंह और आरोपी शिक्षक का पक्ष लेने वाले शिक्षक ददन कुमार सिंह के खिलाफ भी विभाग को रिपोर्ट की जाएगी. इस बात की भी जांच की जा रही है कि प्रश्नपत्र वायरल मामले में उमा देवी मिश्रा गर्ल्स उच्च विद्यालय के अन्य शिक्षकों या किसी अन्य लोगों की संलिप्ता है या नहीं. इस मामले की जांच में जो भी लोग दोषी पाये जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.