ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार : होली की शाम घर से बाहर निकली छात्रा के साथ दरिंदगी, बदमाशों ने अगवा कर किया रेप

21-Mar-2022 02:18 PM

ARRAH : खबर भोजपुर से है, जहां नाबालिग सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि होली के दिन पीड़ित दलित छात्रा शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।


किसी तरह अपने घर पहुंची पीड़ित छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लड़की के माता-पिता महिला थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची होली की शाम शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और लड़की का मुंह बांधकर उसे खेत में ले गया। खेत में ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया है।